चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले जबकि सात दिन की अवधि पूरी करने पर 22 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1240 लोगों की जांच की। शहर में संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत पर पहुुंच गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 69 रह गई है।