चंडीगढ़। इग्नू में जुलाई 2021 सत्र के सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा और अन्य डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन लिंक https://onlineadmission.ignou.ac.in रहेगा, जो इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।