फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी से ट्रेस पांसिंग का केस दर्ज करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी से ट्रेस पांसिंग का केस दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-19 में लगातार अवैध रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा कब्जा करने के विरोध में सेक्टर के कुछ लोगों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी आशुतोष राजन से मुलाकात करके एचएसवीपी की तारों के अंदर घुसने वाले लोगों पर ट्रेस पॉसिंग का केस दर्ज करवाने की मांग की। सेक्टर निवासी देवराज शर्मा, रवि राणा, नरेश नारंग एवं अन्य ने आशुतोष राजन को बताया कि एचएसवीपी के बूथों की खाली जगह पर कब्जा बरकरार है। बैंकों के बाहर भी फड़ियां लगने लगी है और कोई हादसा भी बैंकों के अंदर या बाहर हो सकता है। बैंक बंद होने से पहले ही यह लोग कब्जा करके बैठ जाते हैं। लोगों ने मांग की है कि एचएसवीपी एवं नगर निगम द्वारा इनकी फड़ियां उठाई जाएं। संपदा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि कहीं पर भी कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे और जो लोग ट्रेस पॉसिंग कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें