फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर पिंक पैंथर्स पहले दिन ही मल्टीपपर्ज हाल की समस्या से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैच शुरू होने से पहले भरा खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में पानी
विज्ञापन


- जयपुर पिंक पैंथर्स पहले दिन ही मल्टीपपर्ज हाल की समस्या से परेशान
- 11 दिन के लिए 11 लाख रुपये देकर किया मल्टीपपर्ज हॉल बुक

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रो कबड्डी लीग के पहले दिन ही खिलाड़ियों के लिए मल्टीपर्पज हॉल में तैयार चेंजिंग रूम में वाटर लीकेज की समस्या ने प्रबंधकों को चिंता में डाल दिया है। नतीजतन दीवारों में सीलन आने के साथ ही चेंजिंग रूम व बाहर का एरिया पानी से भर गया। हालांकि प्रबंधकों ने चेंजिंग रूम से पानी तो साफ करवा दिया, लेकिन लीकेज बंद नहीं हो पाई। जिस कारण प्रबंधक परेशानी में किसी ओर जगह पर चेंजिंग रूम बनाने व खिलाड़ियों को लीकेज की तरफ न लाने के विषय में चर्चा करते नजर आए।
एक लाख रुपये है एक दिन का किराया
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 14 से 20 दिसंबर तक प्रो कबड्डी लीग के लिए जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से मल्टीपर्पज हॉल बुक किया गया है। हाल की बुकिंग 11 दिन के लिए यानी 10 से 20 दिसंबर तक की गई है। बुकिंग एडवांस में ही सितंबर माह में 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय की जा चुकी थी, जोकि कुछ दिनों के बाद एक लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय की गई। स्टेडियम के करीब 30 लाख रुपये के बिजली बिल की भरपाई न होने के कारण जयपुर पिंक पैंथर्स को बिजली बेकअप की व्यवस्था भी अपने स्तर पर ही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


दीवारों में लगे बिजली प्लग है जानलेवा
चेंजिंग रूम की दीवारों में लगे बिजली प्लग खिलाड़ियों व प्रबंधक टीम दोनों के लिए ही जानलेवा हैं। क्योंकि दीवारों में सीलन होने के कारण बिजली प्लगों में भी पानी चला गया हैं। जिस वजह से पानी होने के कारण फर्श व दीवारों में करंट आ सकता हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता हैं।
विज्ञापन


करीबन 9 महीने पहले ही बना मल्टीपर्पज हाल
सेक्टर-तीन के ताऊ देवीलाल स्टेडियम का मल्टीपर्पज हॉल तकरीबन 8 महीने पहले ही बना है। जिस पर 32 करोड़ रुपये की लागत आई। लेकिन अभी से हॉल की बिल्डिंग में कमियां नजर आने लगी हैं। यहां 70 लाख रुपये से बनवाया टर्माइड फ्री मैप्पल पाइन वुड का ट्रैक पानी की वजह से खराब हो रहा हैै। इसके ऊपर छत से पानी टपक रहा है। हाल ही अक्तूबर माह में मल्टीपर्पज हॉल में चल रही तीन दिवसीय इंटर स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में अचानक ट्रैक के बीचोंबीच छत से फॉल्स सीलिंग गिर गई थी जिसे एचएसवीपी के टेक्निकल विंग के अफसरों ने टेंपरेरी तौर पर ठीक कर दिया था। बता दें मल्टीपर्पज हॉल हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अफसरों की देखरेख में बना है। इसकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी एचएसवीपी की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें