फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में आंगनबाड़ी वर्करों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बरवाला। महिला एवं बाल विकास विभाग बरवाला की परियोजना अधिकारी सरोज नैन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी व ग्रामीण महिलाओं के लिए सीसें. स्कूल के मैदान खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में गांव की आंगनबाड़ी वर्करों व 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में रिहौड़ गांव की रीटा ने प्रथम, बिल्ला गांव की सोनिया ने दूसरा व बरवाला की सीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटका रेस में रिहौड़ गांव की बबली ने प्रथम, सुन्दरपुर गांव की बबली ने दूसरा व सुंदरपुर गांव की सुरेंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोटेटो रेस में कंडईवाला गांव की राजरानी ने प्रथम, रिहौड़ गांव की पूनम ने दूसरा व बिल्ला गांव की मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में रामगढ़ की अनु ने प्रथम, जसवंतगढ़ गांव की शमा ने दूसरा व जलौली गांव की अनिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में सुल्तानपुर गांव की कोमल ने प्रथम, रिहौड़ गांव की आरती ने दूसरा व जलौली गांव की शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में सुल्तानपुर गांव की मीना ने प्रथम, कस्बा बरवाला की बलजीत ने दूसरा व सुल्तानपुर गांव की कमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली महिला को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाली महिला को 1100 रुपये व तृतीय स्थान पर आने वाली महिला को 750 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। यह राशि विजेता महिलाओं के बैंक एकाउंट में भेजी गई है। मौके पर सुपरवाइजर जसविन्द्र कौर, विमला भौरिया, किरण चावला व अन्य स्टाफ सदस्य अमर सिंह, कमला, कपूर सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें