फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे के धून पर नाची रेनबो क्लब की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे के धून पर नाची रेनबो क्लब की महिलाएं
विज्ञापन

सेक्टर-5 में म्यूजिकल नाइट का आयोजन
क्लब की महिलाओं ने डांस करने के साथ- खेली अंताक्षरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। रेनबो लेडीज क्लब एंव रियाज प्रोडक्शन द्वारा शुक्रवार को शालीमार ग्राउंड सेक्टर-पांच पंचकूला में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की प्रधान पूनम सहगल ने बताया कि क्लब की ओर से पहली बार रियाज प्रोडक्शन के सहयोग से इस तरह की स्टार नाइट का आयोजन किया गया है। म्यूजिकल नाइट शाम साढे छ: बजे शुरू हुई। रंग- बिरंगे परिधानों में सजी कुछ महिलाएं लाइव डीजे पर ठुमके लगाती नजर आई तो कुछ महिलाएं आपस में अंताक्षरी खेलती। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में पंचकूला एडीसी जगदीप डांडा, एसडीम पंकज सेतिया, विशेष अतिथि के रूप में रेल विभाग से धीरज सेतिया, गरिमा प्रोडक्शन के जाने माने डायरेक्टर आरपी सिंह एवं इंटरनेशनल फैशन कोरियोग्राफर बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर अरविंद प्रकाश जौली ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान रेनबो कलब ने ट्राइसिटी में सामाजिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। जिसमें पंचकूला की सुरेखा सिंह, परिवर्तन एनजीओ की अनु गोयल, जीरकपुर के सोनू सैनी एवं कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस म्यूजिकल नाइट में युवाओं से लेकर सभी वर्ग के लोगों ने आनंद उठाया। मौज मस्ती के साथ-साथ सफाई का एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का भी विशेष ध्यान रखा गया। रियाज प्रोडक्शन के प्रदीप सिंग ने बताया की वह बहुत जल्द चंडीगढ़ में एक टैलेंट हंट शो कर रहे है जिसमे ट्राइसिटी के बच्चो को अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन

म्यूजिकल नाइट में टी सीरीज के जाने-माने गायक जगदीप जुबली, सिंगर शीनू, सिंगर सुरखाब और समाज सेवी सोनू सेठी ने शिरकत की। ज्योति सहगल ने बताया कि म्यूजिकल नाइट में क्लब के सभी मेंबर्स और उनके परिवार के सदस्यों की फ्री एंट्री रखी गई। म्यूजिकल नाइट में लाइव बैंड, लाइव डीजे, ग्रुप डांस, अंताक्षरी और कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें