जिला अदालत ने भेजा तीन दिन के रिमांड पर
पंचकूला। गढ़ी कोटाहा के नजदीक स्थित एक ढाबे पर हमला कर लूट के मामले में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों जय कुमार उर्फ जैकी, विशाल उर्फ टोनी, गोल्डी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने ढाबा मालिक भजन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश की थी। इन्हें बीस हजार लूट और होटल में तोड़फोड़ के लिए गिरफ्तार किया गया था।