खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित
पिंजौर। नोबल हाई स्कूल पिंजौर ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कौशल ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्कूल द्वारा समय समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इन्हीं प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर खेलों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।