फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कर्मचारी की हत्या की कोशिश करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
होटल कर्मी पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। होटल में काम करने वाले युवक पर दो माह पहले हुए कातिलाना हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को जिला अदालत में पेश कर उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू व बाइक को बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-10 स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले सुनील पर दो माह पहले देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने होटल के बाहर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना उस समय की है जब सुनील अपना काम खत्म करके घर जा रहा था। तभी अचानक कुछ लड़कों ने आकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमला करते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद होटल के एक कर्मचारी गौरव ने देखा कि सुनील होटल के बाहर गंभीर रूप से घायल पड़ा है और उसकी गर्दन से काफी खून बह रहा है, जिसके बाद सुनील को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें