पंचकूला के आदीश ने रोलर हॉकी में जीता सिल्वर मेडल
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित स्काई वर्ल्ड स्कूल के आदीश दीक्षित ने हरियाणा स्टेट रोलर हॉकी स्केटिंग चैंपियनशिप की जूनियर कैटेगिरी में सिल्वर मेडल हासिल किया है। चैंपियनशिप का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में एक और दो दिसंबर को किया गया। जिसमें हरियाणा में से पंचकूला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, करनाल सहित अन्य 11 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों में से कुल 100 प्रतिभागी शामिल रहे।