फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद के दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद के दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर भेजा
नाड़ा में रहने वाले दोनों आरोपियों पर स्नैचिंग के भी लगे हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रॉपर्टी को लेकर शनिवार रात दो गुट के बीच में हुई लड़ाई के दोनों आरोपियों को सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। क्योंकि दोनों पिता-पुत्र पर स्नैचिंग का भी आरोप है। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी राकेश गुप्ता और रोहन गुप्ता नाडा साहिब के नजदीक स्थित नाभा गांव के रहने वाले हैं। सेक्टर-7 चौकी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि दोनों गुट के लोग नाभा गांव के रहने वाले हैं और दोनों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को विकास जिंदल अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ जरूरी कागजात देने सेक्टर-7 स्थित वकील के पास आया था। उनके पास कुछ ब्लैंक हस्ताक्षर किए स्टांप पेपर थे। वकील को कागजात देने की भनक राकेश गुप्ता और उसके पिता रोहन गुप्ता को लग गई और वह अपने कुछ साथियों के साथ सेक्टर-7 में पहुंच गया। यहां दोनों ने पहले विकास जिंदल और उसके पिता के साथ गाली-गलौज किया और कागजात देने का कहा, लेकिन जब उन्होंने कागजात नहीं दिए तो मारपीट करते हुए कागज जबरन छीन लिए। इतना ही नहीं दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जाते-जाते यह भी कहा कि अब वह देखते हैं कि प्रॉपर्टी कैसे अपने नाम करवाते हैं। पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379-बी और 506 के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें