कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप 1 दिसंबर को
पिंजौर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन 1 दिसंबर को किया जाएगा। जिला प्रधान किसान सेल रणदीप सिंह राजू, ब्लॉक प्रधान दून विपिन धीमान, अमरिंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह नीटा, कपिल चौधरी ने बताया कि कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जाएगा।