फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि मर्डर केस में हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


गीतांजलि मर्डर केस में हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। बहुचर्चित गीतांजलि मर्डर मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान तीन गवाहों के बयान दर्ज हुए। गिरीश दयाल, सनिल सोनी और हरिकृष्ण ने अपने बयान दर्ज करवाए। मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी। इस मामले में मृतका के पिता अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर चुके हैं। वहीं गीतांजलि की हत्या मामले में आरोपी रवनीत गर्ग को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। गौरतलब है कि जुलाई 2013 को गीतांजलि की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय गीतांजलि के पति जज रवनीत गर्ग गुड़गांव में पोस्टेड थे। इस घटना के बाद गीतांजलि के परिवार ने दहेज के लिए गीतांजलि की हत्या के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें