केसी साहू बने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल के सीनियर पैनल कौंसिल
पंचकूला। पूर्व जिला न्यायवादी कृष्ण चंद साहु एडवोकेट को आर्म्ड फोर्सज ट्रिब्यूनल में सीनियर पैनल कौंसिल के लिए नियुक्ति मिली है। जो भारत सरकार व सेना की तरफ से सेना के केसों में पैरवी करेंगे। साहु इससे पहले चंडीगढ़, पंचकूला, कैथल, जींद व फतेहाबाद में जिला न्यायवादी रह चुके हैं। साहु मूलरूप से जिला जींद के गांव बीबीपुर के रहने वाले हैं। जो इस समय पंचकूला के पिंजौर डीएलएफ में रह रहे हैं। केसी साहु पिछले कई साल से जिला अदालत में वकालत कर रहे हैं। उनकी पत्नी भी जिला अदालत में ही नोटरी पब्लिक एडवोकेट है। उनकी नियुक्ति पर जिला पंचकूला अदालत के वकीलों ने बधाई दी।