25 हजार आवेदकों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ग्रुप डी पद पर भर्ती के लिए एसएस बोर्ड की ओर से शनिवार व रविवार दो दिन परीक्षा आयोजित की गई। दूसरे दिन 25 हजार आवेदकों ने परीक्षा दी। जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 55 सेंटर पर परीक्षा आयोजित की गई। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अलग-अलग सेंटरों पर नियुक्त किया था, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता न बरती जाए। 43 वेन्यू पर कुल 55 सेंटर बनाए गए और उनमें करीब 28 हजार आवेदकों को अपीयर होना था। दोनों सिटिंग्स में परीक्षा शांतिपूर्वक रही। परीक्षा सुबह 10.30 से 12 और दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक हुई। आपको बता दें कि सरकार की ओर से ग्रुप डी के तहत 18,218 पदों के भर्ती के लिए करीब 17 लाख आवेदकों ने आवेदन दिया है।