फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को मुख्यमंत्री को दिखाएंगे काले झंडे : विजय बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
15 को सीएम को दिखाएंगे काले झंडे : विजय बंसल
विज्ञापन

पिंजौर। एचएमटी में 15 नवंबर को सेब मंडी की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल आएंगे। इसे लेकर एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सभी विपक्षी दलों के नेता, कार्यकर्ता व एचएमटी के कर्मचारी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक विजय बंसल ने बताया कि देर शाम एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति की एक बैठक पिंजौर में हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। सेब मंडी लगाने के तानाशाही फैसले के विरोध में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में विजय बंसल संरक्षक एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति, कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर गिल, सतिंदर टोनी पूर्व पार्षद, दीपांशु बंसल राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई आरटीआई व मीडिया सेल, दिनेश वाल्मीकि, दीनानाथ शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष इनेलो, नायब ,चंचल, सतपाल, बलबीर रेतगढ़िया, रूपचंद, बब्बल, बबली शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें