फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का हुआ आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हुआ घग्गर घाट
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का आगाज

- पूजन के लिए पिंडी को संवारने में जुटे भक्त
- आज देंगे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पूर्वांचल का चार दिवसीय छठ महापर्व रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पहले दिन व्रतियों ने नहाने और खाने की विधि को श्रद्धा भक्ति के साथ पूरा किया। लोगों ने घर की साफ-सफाई करने के साथ स्वयं को भी शुद्ध करने के साथ व्रत संपन्न होने तक शाकाहारी रहने का संकल्प लिया। वहीं, दूसरी ओर छठ महापर्व को लेकर सेक्टर-21 स्थित घग्गर घाट पर तैयार एक हजार से ज्यादा पूजन पिंडी को श्रद्धालु पूरा दिन सजाने में जुटे रहे। इसी के साथ ही घाट को भक्तों की ओर से रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जो यहां से गुजरने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
इस बार घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ओर, छठ पूजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर पुरुषों के साथ महिला पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। छठ पूजा समिति पंचकूला के सदस्यों ने बताया कि घाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री हरिंद्र मलिक, अध्यक्ष नाडा साहिब मंडल राजेंद्र नूनीवाल, प्रदेश सहसंयोजक कमल स्वरूप अवस्थी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा समिति पंचकूला के महासचिव इंद्रजीत चौरसिया ने बताया कि सोमवार को खरना होगा। इस दिन व्रती पूरा दिन उपवास रखकर शाम के समय गन्ने का रस या गुड़ की खीर बनाकर खाते हैं। तीसरे दिन भी उपवास रखकर शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वहीं, चौथे दिन सुबह सूर्य निकलने से पहले ही घाट पर पहुंचना होता है। यहां पूजन के साथ ही उगते सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें