फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-2 श्रीराम मंदिर में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगों भी लगाए
विज्ञापन


सेक्टर-2 श्रीराम मंदिर में रक्तदान शिविर आज

- अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग को सदस्यों ने सराहा
- शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे तक चलेगा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर-2 स्थित श्रीराम मंदिर में रामाश्रम सत्संग मथुरा की ओर से आज दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। संस्था के सदस्यों ने रक्तदान शिविर की पूरी तैयारी कर ली है। शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे तक चलेगा। शिविर में आने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। रामाश्रम सत्संग मथुरा संस्था के सदस्य माधव शर्मा, हेमंत बंसल, सोनू गोयल, राजेश शर्मा, अरुण आनंत और अनिल पंगोत्रा ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतर सुविधा का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना भी है, क्योंकि रक्तदान महादान है। वर्तमान में इससे बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बूंद रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना और दूसरों को करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें