फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए बनेगी पॉलिसी : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए बनेगी पॉलिसी: सैनी
पंचकूला। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सेक्टर-2 स्थित हरियाणा श्रम विभाग के कार्यालय सभागार में राज्य स्तरीय श्रम एडवाइजरी बोर्ड की बैठक हुई। इसमेें प्रदेश भर से आए सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय इस बैठक का आयोजन लगभग 16 साल बाद किया जा रहा है, जिसके लिए एडवाइजरी कमेटी के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। बैठक का मुख्य उद्वेश्य कांट्रैक्ट पर लगे कर्मचारियों का सुझाव लेना है, ताकि उन्हें रेगुलर कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर सब कमेटी का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में अच्छे सुझाव आए हैं और उन पर निर्णय लेकर आगामी बैठक में विस्तार से विमर्श किया जाएगा। बैठक में श्रम आयुक्त विजय दहिया ने एजेंडे अनुसार विभिन्न बिंदुवार रखे। बैठक में श्रम बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, हरिश बिटू, वेद प्रकाश सैनी, सीबी चौहान, बीचू गिरी, सुरेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें