डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग ले रहे 200 खिलाड़ी
पंचकूला। डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप में 200 से अधिक स्केटर्स ने हिस्सा लिया। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से 24वीं डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप शनिवार से ब्लू बर्ड हाई स्कूल सेक्टर-16 पंचकूला में शुरू हो गई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में स्पीड तथा हाकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में चुने गए स्केटर्स हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पंचकूला का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को स्पीड स्केटिंग के मुकाबले आयोजित किए गए। रविवार को रोड रेस तथा हॉकी मैच आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र चौधरी तथा स्केटिंग कोच चंद्र सिंघल के अनुसार चैंपियनशिप में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।