फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सतलुज फोर्थ एडिशन सिक्स-ए- साईड फुटबॉल टूर्नामेंट 20 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट में ट्राईसिटी सहित 13 टीमें भाग
विज्ञापन

- शहर में सतलुज फोर्थ एडिशन सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 20 अक्टूबर से
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकुला। सतलुज फोर्थ एडिशन सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज शहर में 20 अक्टूबर को होगा। यह टूर्नामेंट सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। स्कूल की प्रिंसिपल कृत सराय ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों को फुटबॉल के प्रति आकर्षित करना तथा विद्यार्थियों के रुझान को फुटबाल के प्रति बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में पंचकूला, चंडीगढ़, बद्दी, पिंजौर के विभिन्न स्कूल की कुल 13 टीमें हिस्सा लेगीं। इस क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों में सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला, सेंट जॉन हाई स्कूल चंडीगढ़, विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़, सेंट सोल्जर स्कूल चंडीगढ़, विवेक इंटरनेशनल स्कूल बद्दी, शेमफार्ड फ्यूचरिस्टक स्कूल पिंजौर, जिनेंद्र स्कूल पंचकूला तथा हंसराज पब्लिक स्कूल पंचकूला व अन्य स्कूल शामिल है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के अंतिम दिन दोपहर को विजेताओं के लिए एक पुरस्कार सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। जिसमें विजेताओं को शानदार ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें