फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सटेंशन लैक्चरार आज से आमरण अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सटेंशन लेक्चरार आज से आमरण अनशन पर
विज्ञापन


- सीएम के आश्वासन की उम्मीद में मिली निराशा
- प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षाकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का लगाया आरोप
- 200 के करीब एक्सटेंशन लेक्चरार सीएम हाउस के घेराव को निकले

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। समान वेतन व समान काम की मांग रखने वाले प्रदेश के 200 के करीब एक्सटेंशन लेक्चरार सरकार के विरोध में सोमवार को सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकले। जिन्हें हाउसिंग बोर्ड पर पुलिस कर्मियों की ओर से आश्वासन का दिलासा दिलाकर शांत करवाया गया। जिसके बाद एक्सटेंशन लेक्चरार्स के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जब सीएम हाउस अपनी मांगों को लेकर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों की ओर से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके पश्चात आज से प्रतिनिधिमंडल के तीन सदस्य ईश्वर, कल्याण सिंह व सरोज आमरण अनशन पर बैठेंगे। अगले दिन अनशन पर बैठने वाले लोगों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सरोज के अनुसार जब वह सीएम हाउस पहुंचे तो उनकी मुलाकात सीएम के पीए राजकुमार से हुई। जिन्होंने आश्वासन देने से साफ इंकार कर दिया। जब प्रतिनिधिमंडल ने टेलिफोनिक कोनटेक्ट करने की बात की गई तो उन्होंने फिर से इंकार कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा इंचार्ज सुनील कुमार ने हमसे दुर्व्यवहार किया व हमें कहा कि आप यहां से निकल जाए व हाउसिंग बोर्ड से भी उठ जाए। अगर फिर भी आप वहां से नहीं उठते तो हमें बल का प्रयोग करके आपको जबरन उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्य मांगें
समान काम व समान वेतन दिया जाए, जॉब सिक्योर की जाएं, रेगुलर भर्ती होने पर एक्सटेंशन लेक्चरार को न हटाया जाए, दुर्व्यवहार करने वाले सुरक्षा इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें