फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती परिचय सम्मेलन हिस्सा लेने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने का किया ऐलान
विज्ञापन

पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में अग्रवाल सेवा समिति मोहाली के पदाधिकारियों की बैठक फेस-7 स्थित कार्यालय हुई। बैठक में समिति के प्रधान भारतभूषण बंसल, चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल समेत समिति के सभी सदस्यों ने चार नवंबर को पंचकूला में होने वाला युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह मोहाली, खरड़ में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और सम्मेलन को एतिहासिक बनाएंगे। ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 300 के लगभग फार्म आ चुके हैं और 20 अक्तूबर तक फार्म भर सकेंगे। मौके पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रचार मंत्री नरेंद्र जैन, राकेश गोयल, सचिन अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति मोहाली प्रधान भारत भूषण बंसल, चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, सेक्ट्री सुरेश गोयल, बिरबल राय बंसल, आतम राम अग्रवाल, विजय गोयल, भगवान दास गुप्ता, मैंबर सुधीर गोयल, संदीप बंसल, बाबू राम, नरेश सिंगला, नरेंद्र बसंल, शिव कुमार, संजय गर्ग, आरके गोयल, संदीप गुप्ता, भीष्म दास, नवीन गर्ग, अजय गर्ग, जय पाल बंसल, मानी गुप्ता, सुदर्शन जैन, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जैन, प्रचार मंत्री नरेंद्र जैन, राकेश गोयल, वीरेन्द्र मित्तल, रामरतन गोयल, श्याम लाल कंसल, श्रवण गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें