फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती को मंच ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन-बेटियों की सुरक्षा को उठाई शपथ
पिंजौर। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पिंजौर के अंतर्गत आने वाली हिमशिखा कालोनी में संकल्प दिवस के रूप में मनाई। शहीद भगत सिंह जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा हिमशिखा और विजय गोयल, इंदर पाल पवन चिकन, बिंदु चौधरी, कमलजीत, राजकुमार शर्मा, रिम्मी व अभिषेक चौधरी, लक्की, काका, मनप्रीत, हैप्पी, ललित आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंच के संयोजक भाग सिंह दमदमा ने राष्ट्रवाद पर जोर देते हुए कहा कि हमें राष्ट्रधर्म सर्वोपरि रख कर काम करना चाहिए। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों, सदस्य और मौके पर मौजूद लोगों ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एकजुट रहने, घायल व्यक्ति कोअस्पताल पहुंचाने, बहन, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें