फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सैकेंडरी स्कूल का दौरा करने मोरनी के बडीशैर पहुचे राम बिलास शर्मा, स्कूल की दी कईं सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घग्गर नदी पर पांच करोड़ से बनेगा पुल
कोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की घोषणा
15 दिन के रखा जाएगा नींव पत्थर, टेंडर लगवाए
मोरनी। पिछले 70 साल से पुल बनने की राह देख रहे मोरनी के बडीशेर के लोगों का सपना सच होने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। शक्रवार को हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अचानक दौरा कर पिछले दिनों उफनती घग्गर को पाइपों के सहारे पार करने की घटना के बाद संज्ञान लिया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि अगामी 15 दिन में बडीशेर में घग्गर नदी पर पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया जाएगा और पुल निर्माण का कार्य युद्ध स्तर शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। इस पुल के निर्माण की दिशा में टेंडर भी लगा दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने भूडी स्कूल व कोटी स्कूल के नवीनीकरण के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट जारी करने की घोषणा की। वहीं पांच लाख रुपये कोटी गांव के पुराने प्राथमिक स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कोटी गांव में कई साल से बंद पड़े प्राइमरी स्कूल को दोबारा से शुरू करने की आदेश जारी भी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को उच्च शिक्षा मिले, इसके लिए हर रुकावट को दूर किया जाएगा। उन्होंने कोटी स्कूल में शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए कोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के साथ कोटी स्कूल में लड़कियों के लिए छात्रावास बनाने और अध्यापकों के रुकने के लिए सरकारी क्वार्टर तैयार करने की बात भी कही। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि शनिवार से बडीशेर से कोटी के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने छात्रों से वादा किया कि वह स्वयं अब मोरनी के कोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को महीने में एक बार खुद ज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे। इसके साथ ही मोरनी पहाड़ी क्षेत्र में नौकरी करने वाले सभी अध्यापकों को चाहे वह मोरनी का हो या प्रदेश के अन्य किसी जिले या मेवात का, उसे मूल वेतन का दस प्रतिशत अधिक दिया जाएगा। इसके साथ ही मोरनी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों की सुविधा के लिए सीसीटीवी लगाने के आदेश उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने अध्यापकों आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा विभाग की तबादला नीति का देश के 12 राज्य अनुसरण कर रहे हैं और पूरे देश में यह नीति अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


होटल मालिकों से मुलाकात
बडीशेर क्षेत्र में स्कूली बच्चों की समस्या को देखने पहुंचे शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने इस मौके पर मोरनी क्षेत्र के होटल मालिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने तीन माह से बंद पड़े होटलों को लाइसेंस जारी करने के आदेश देकर खुलवाने की मांग पर जिला उपायुक्त पंचकूला को आदेश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त पंचकूला मुकूल कुमार, एसडीएम पंचकूला पंकज सेतिया, डीएफओ पवन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन धीमान, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ हरमिन्द्र सैणी, डीईईओ उर्मिल बांगड, सरपंच खेमराज, अजय, पवन, बीडीपीओ दलजित सिंह, सविता आर्य, नरेंद्र सिंह बलहारा, पवन जैन, लाल सिंह समेत भारी संख्या में भाजपा नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें