फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष के ऑडिटोरियम में मास्क डांस और कालबेलिया की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रधनुष के ऑडिटोरियम में मास्क डांस और कालबेलिया की रही धूम
विज्ञापन


- 350 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर मोहा सभी का मन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष सभागार में वीरवार को लोक कला उत्सव में देश और विदेश से आए 350 कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। जहां इटली से आए कलाकारों ने मास्क डांस की प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं यूक्रेन के कलाकारों ने कालबेलिया के साथ मिक्स डांस की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की परिभाषा को चरितार्थ करने और दूसरे देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए हरियाणा की भूमि पर विश्व के 18 देशों का यह अनोखा कार्यक्रम प्रदेश व देश की संस्कृति को सजीव बनाएगा। यह एशिया का सबसे बड़ा कला उत्सव था। इसमें 18 देशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समन्वयक एवं रीजनल डायरेक्टर गजेंन्द्र फोगाट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें जर्मनी, चीन, ब्राजील, रूस, इटली, साउथ कोरिया, साउथ अफ्रीका, यूक्रेन, थाइलैंड, टर्की, कोलंबिया, सिंगापुर चेक गणराज्य समेत कई देशों के कलाकार लोक नृत्य के कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हरियाणा के लोक नृत्य धमाल की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों ने अपने देश के लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। सभी कलाकारों का स्वागत ढोल नगाड़ों, तासे, बीन, तुम्बें, ढपली आदि वाद्ययंत्रों से किया गया। मौके पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड, पंचकूला विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता, उपायुक्त पंचकूला डीसी मुकुल कुमार, डीसीपी अभिषेक जोरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया सहित कला परिषद व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित काफी दर्शक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह कहते हैं कलाकार

भारत में परफारमेंस देने का सपना पूरा हुआ
हम भारत में मास्क डांस की प्रस्तुति देना चाहते थे। आज हमारी यह हसरत पूरी हो गई है। हमें ऑडिटोरियम में इतने लोग देखने आए। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। - जुलिया, मास्क डांस, इटली कलाकार

यहां के कल्चर को देखकर अच्छा लगा
यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर हमें अच्छा लगा। हम यहां की संस्कृति से रूबरू हो सके। कला उत्सव कार्यक्रम में हमने पहली बार परफार्म किया। ऑडियंस ने हमारा उत्साह बढ़ाया। इस पल को मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा। यह मुझे बार-बार याद आएगा। - आंद्रेया, मास्क डांस, इटली के कलाकार।

कालबेलिया तीन दिन में सीखा
कालबेलिया डांस हमने तीन दिन में सीखा। इसके बाद हमने अपनी ओर से प्रस्तुति दी। कालबेलिया हमें तीन दिन में कलाकारों ने तैयार करवाया। हमने इस पर शानदार प्रस्तुति दी है। - हिना, यूक्रेन कलाकार।
विज्ञापन


अगर मौका मिला तो हम अन्य उत्सव में भाग लेंगे
कला उत्सव में प्रस्तुति देकर बहुत अच्छा लगा। अगर हमें देश के अन्य हिस्सों में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा तो हम वहां भी प्रस्तुति देने आएंगे। इस तरह के उत्सव का आयोजन होना चाहिए। इससे देश और विदेश के कलाकारों को एक-दूसरे की संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। - ओलोस्यिा, यूक्रेन कलाकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें