स्कूल स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में पंचकूला ने मारी बाजी
- पंचकूला की टीम ने फरीदाबाद को हराकर खिताब पर किया कब्जा
पंचकूला। अंबाला सेक्टर-10 में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में पंचकूला की टीम ने फरीदाबाद की टीम को हराकर जीत अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट में राज्य की 22 जिलों की टीम ने भाग लिया। सिंगल के फाइनल मुकाबले में पंचकूला की अनुपमा ने फरीदाबाद की अनमोल को 15-6 और 15-7 से हराया। वहीं, डबल मुकाबले में पंचकूला के कोच रोहित की टीम से रिजुल और अनुपमा की जोड़ी ने अनमोल व जिया को 15-8 व 15-10 से हराया।