मिनी मैराथन का आयोजन 25 को
पंचकूला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 25 सितंबर को स्थानीय देवी लाल खेल परिसर सेक्टर-3 में मिनी मैराथन का आयोजन होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ज्योति रानी ने बताया कि यह मिनी मैराथन सुबह छह बजे होगी। जिसमें सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेंगे। इस मिनी मैराथन का शुभारंभ उपायुक्त मुकुल कुमार करेंगे।