बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव गोलपुरा बस स्टॉप के पास एक मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संग्राम वासी गोलपुरा अपनी मोटरसाइकिल से गांव गोलपुरा जा रहा था, जैसे ही वह अपने गांव गोलपुरा की तरफ मुड़ने लगा तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौली पुलिस ने बताया कि उनके पास किसी अस्पताल से कोई सूचना नहीं आई कि कोई सड़क हादसे में घायल उपचाराधीन है।