एनआईए के एसपी विकास गर्ग के बयान दर्ज
- समझौता ब्लास्ट केस में हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में मंगलवार को पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले में मुख्य आरोपी बाबा असीमानंद सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई में मंगलवार को एनआईए के मुख्य जांच अधिकारी व मौजूदा एसपी विशाल गर्ग के बयान दर्ज हुए। मामले में मुख्य जांच अधिकारी की गवाही अहम बताई जा रही है और गवाही पिछली चार तारीखों से लगातार चल रही थी, जो कि आज पूरी हो गई। कोर्ट ने विशाल गर्ग को अगली सुनवाई में 13 पाकिस्तानी गवाहों की गवाही के स्टेटस के बारे में बताने को कहा है। वहीं इस मामले में अब तक कुल 224 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। मामले की अगली सुनवाई अब पांच अक्टूबर को होगी। बचाव पक्ष वकील रणबीर खखराली ने बताया कि आज सुनवाई में एक गवाह के बयान दर्ज हुए है। वकील ने बताया कि अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को होगी और अगली सुनवाई में एनआईए के मुख्य जांच अधिकारी व मौजूदा एसपी विशाल गर्ग, 13 पाकिस्तानी गवाहों की गवाही के स्टेटस के बारे में कोर्ट को बताएंगे।