फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो करेंगे थाने का घेराव: रंजीता मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो करेंगे थाने का घेराव: रंजीता मेहता
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने सेक्टर-सात के सरकारी स्कूल में विकास की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विकास की हत्या के बाद रंजीता मेहता ने परिजनों से दुख सांझा किया। रंजीता मेहता ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-22 पर जाम लगाकर बैठे परिजनों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि जाम लगाने से कोई हल नहीं निकलेगा। यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे पुलिस थाने का घेराव करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपप्रधान डॉ. कादिर, एससी सेल के उपाध्यक्ष प्रमोद डाबला, सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष अनिल चौहान, विनती पुहाल, महिला कांग्रेस महासचिव सुषमा खन्ना, टिंकू, सोहन, गोतम कौशल, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें