फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 की सड़क पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पेड़ गिरने से लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग से अमरटैक्स चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। कारण बीच सड़क में पेड़ गिरना था। सोमवार देर रात एक पेड़ टूट कर बीच सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पेड़ बहुत पुराना था और कई जगह से गल चुका था। यही कारण है कि वह बीच से टूट कर सड़क पर गिर गया। लोगों ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर उसे सड़क से हटाया जाएगा। हालांकि मंगलवार दोपहर तक पेड़ बीच सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें