फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी, लूटपाट की वारदात से व्यापारी भयभीत: गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते अपराध के विरोध में जुटेेंगे पंचकूला के व्यापारी
विज्ञापन

16 सितंबर को कैथल के हनुमान वा टिका में होगा राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी दहशत में है। इतना ही नहीं लोग अब जान माल को लेकर काफी खौफ में जीने लगे है। यह कहना है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कंफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग का। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में हर रोज हो रही चोरी, लूटपाट, फिरौती, हत्या के विरोध में व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मलेन कैथल के हनुमान वा टिका में 16 सितंबर को रखा गया हैं, जिसमें प्रदेश से हर ट्रेर्ड के व्यापारी प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा एक ही दिन में चार दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी करना मामूली बात हो गई है, जिसमें सेक्टर 7 की मार्केट में दुर्गा कन्फेक्शनरी दुकान नंबर 90, उसके पड़ोस में दुकान नंबर 91 से ताला तोड़कर हजारों रुपये निकालने व सामान चोरी करने, बालाजी करियाना स्टोर व मर्चेंट केमिस्ट कि दुकान व महिला की गले से छीनने के मामले शामिल हैं। गर्ग ने कहा कि सेक्टर 7 में जहां पर चोरी हुई है, वहां पर स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी है, जबकि पंचकूला में हरियाणा के लगभग सभी सरकारी हैड ऑफिस हैं। हरियाणा सरकार के लगभग सभी काम पंचकूला के सरकारी दफ्तरों से हो रहे हैं, जबकि हरियाणा का पुलिस हेडक्वार्टर भी पंचकूला में ही है। ऐसे में पंचकूला जैसे शहरों में स्ट्रीट लाइट खराब होना सरकार की विफलता का जीता जागता सबूत है। पंचकूला में हर चौराहा, सेक्टर व मार्किट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू किया जाए। शहर में चोरी लूटपाट की वारदात न हो, उसके लिए पैदल पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि शहर में व्यवस्था चाक चौबंद होगी, तो बढ़ते हुए अपराध पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें