पांच लाख 20 हजार 594 रुपये केरल भेजे
पंचकूला। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता व उनके पुनर्वास की दिशा में उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मुकुल कुमार की अपील पर जिले में कार्यरत विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अब तक पांच लाख 20 हजार 594 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रशासन को दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों के लिए दो ट्रक रोजमर्रा की विभिन्न्न वस्तुओं के प्रयोग के संबंध में रवाना किए गए, जिनमें हवाई चप्पल, बनियान, पोहा, दवाइयां, जूते, चना शामिल थे।