फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवकुश चेरीटेबल सोसायटी मटकी फोड़ बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लवकुश चैरिटेबल सोसायटी ने फोड़ी मटकी
विज्ञापन

मटकी फोड़ने वाली टीम को मिला 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर 20 आशियाना फ्लैटों में दही हांडी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता मुख्यातिथि रहीं। लवकुश चैरिटेबल सोसायटी की ओर से मटकी फोड़ी गई। विजेता टीम को 5100 रुपये का इनाम दिया। रंजीता मेहता ने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी का उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोगों में जन्माष्टमी पर दही-हांडी का भी खासा क्रेज देखा जाता है। भारत में गुजरात, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में दही-हांडी की प्रथा के साथ जन्माष्टमी मनाई जाती है। मौके पर नवनीत सिंह, मनजिंद्र कौर, सुमन, प्रीति खाक, मनजीत, सुलतान, मुकेश, विजय अरोड़ा, ममता अरोड़ा, पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, गौतम प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें