एनआईए के मौजूदा एसपी और जांच अधिकारी के बयान दर्ज
- समझौता ब्लास्ट मामले में हुई सुनवाई
- अगली सुनवाई 17 और 18 सितंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में शनिवार को पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपी पेश हुए। शनिवार को भी एनआईए के मौजूदा एसपी और जांच अधिकारी विशाल गर्ग के बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई 17 और 18 सितंबर को भी होगी।
उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी, 2007 को भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट हुए थे। ये ट्रेन दिल्ली से अटारी, पाकिस्तान जा रही थी। विस्फोट हरियाणा के पानीपत जिले में चांदनी बाग थाने के अंतर्गत सिवाह गांव के दीवाना स्टेशन के नजदीक हुए। विस्फोट से लगी आग में कम से कम 68 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। मारे गए ज्यादातर लोग पाकिस्तानी नागरिक थे।