फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कंप्यूटर टीचर्स 22 दिनो चल रहा आमरण अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक व एडीसी ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया अनशन
विज्ञापन

- कंप्यूटर टीचर्स का 22 दिनों से चल रहा था आमरण अनशन
- शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजीव प्रसाद व एडीसी ने जूस पिलाकर खुलवाया अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विभिन्न मांगों को लेकर बीते 22 दिन से आमरण अनशन कर रहे कंप्यूटर टीचर्स का अनशन शुक्रवार को एडीसी और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजीव प्रसाद ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के मांगों पर विचार के आश्वासन पर कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया। लेकिन शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। वेतन वृद्धि के और समायोजन की मांग को लेकर प्रदेश के कंप्यूटर टीचर बीते तीन महीने से पंचकूला में धरना चल रहा हैं। बता दें कि 22 दिन से दो महिलाओं समेत आठ कंप्यूटर टीचर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। दो दिन पहले शिक्षामंत्री से बातचीत के बाद कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें