फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने जारी किया दुर्गा शक्ति एप का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने जारी किया दुर्गा शक्ति एप का पोस्टर
विज्ञापन


- बोले-महिलाओं को जागरूक करने के लिए उठाया कदम
- महिलाएं सेफ होंगी तभी शहर विकास की ओर होगा अग्रसर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पंचकूला में महिलाओं को जागरूक करने के लिए दुर्गा शक्ति एप का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षित रहेंगी तभी प्रदेश विकास करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत माह में महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस एप को लांच किया था। इस एप को महिलाएं अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती हैं। संधू ने कहा कि सभी जिलों के नोडल अधिकारी इस एप को अपने-अपने जिलों की महिलाओं तथा लड़कियों के फोन में डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें। इस एप को लांच करने का मकसद तभी सही मायने में पूरा होगा जब सभी महिलाओं तथा लड़कियों के फोन में यह एप होगी। बहुत जल्द ही यह सुविधा एप्पल फोन में भी उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय केके मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ऑपरेशन टेलीकॉम एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक आधुनिकीकरण एचएस दून, पुलिस अधीक्षक महिला एवं अपराध मनीषा चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था ममता सौदा तथा पुलिस मुख्यालय के अन्य सभी उच्च पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें