कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने गांव ठरवा में हटाया अवैध कब्जा
बरवाला। गांव ठरवा में पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह द्वारा गली में गेट लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसका ग्राम पंचायत ठरवा व गुरनाम सिंह के बीच में कोर्ट में मामला विचाराधीन था। जिस पर अदालत ने फैसला सुनाते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दलजीत सिंह को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। जिस पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे दलजीत सिंह ने आज मौली पुलिस चौंकी इंचार्ज जसविन्द्र सिंह के सहयोग से गली में किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया।