फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर भूप्पी राणा और रोडा से बरवाला मर्डर मामले में होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर भूप्पी राणा और रोडा से बरवाला मर्डर मामले में होगी पूछताछ
विज्ञापन


- अदालत में दोनों आरोपियों को किया पेश, 10 तक का रिमांड
- कुलदीप को भेजा न्यायिक हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। करीब चार माह पहले बरवाला में भूपेश राणा की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर भूप्पी राणा, गौरव उर्फ रोडा को पांच दिनों के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश कर 10 अगस्त तक के पुलिस रिमंाड पर ले लिया गया है। दोनों आरोपियों के साथ गिरफ्तार हत्या और लूट मामले में आरोपी कुलदीप का न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पिछले सप्ताह क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-23 से भूप्पी राणा, गौरव उर्फ रोडा और कुलदीप को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान हुई पूछताछ में तीनों आरोपियों से हत्या और लूट के मामलों से जुड़ी कई जानकारियां भी मिली हैं। रिमांड के दौरान भूप्पी राणा और गौरव रोडा से बरवाला मर्डर मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बरवाला में अप्रैल में आरोपियों ने भूपेश की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह मंदिर के लिए जा रहा था। लेकिन, वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के इस मामले में कई और अहम बातों का खुलासा होगा। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल और गोलियां भी बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


हत्या की और वारदातों को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर ने की थी रेकी
बरवाला मर्डर मामले में वांटेड गैंगस्टर भूप्पी राणा (बीआर) ग्रुप की मोनू राणा ग्रुप से काफी पहले से रंजिश चल रही थी। एक के बाद एक दोनों गुट एक-दूसरे के ग्रुप के साथियों की हत्या की फिराक में रहते हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तारी से पहले उन्होंने रायपुररानी और बरवाला में हत्या के लिए कुछ लोगों की सूची तैयार कर, रेकी कर ली थी। अगर, उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं होती तो पंचकूला में हत्या की कुछ और वारदातों को अंजाम दिया जा सकता था। गैंगस्टर भूप्पी राणा गैंग के सदस्य पहले भी पंजाब, हरियाणा और यूपी में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तारी के वक्त आरोपियों से बरामद लूट की बलेनो भी पंजाब से लूटी गई थी जबकि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं। शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजे गए कुलदीप पर नारायणगढ़ में सरपंच के पति की हत्या सहित लूट के मामले में संलिप्तता का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें