फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बालक को कुते ने काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल के बालक को कुत्ते ने काटकर किया घायल
विज्ञापन

पिंजौर। गांव मानकपुर नानचंद में करीब तीन वर्षीय एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बच्चे मनकीरत के पिता ने बताया कि सोमवार को उनका बेटा घर के दरवाजे के पास ही खेल रहा था। अचानक बच्चे की चीखने की आवाज सुन कर जब वह बाहर आया तो देखा कि कुत्ते ने उसके बेटे मनकीरत को गर्दन पर काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में मनकीरत को पिंजौर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के साथ-साथ टीका लगाकर उसकी छुट्टी कर दी। ग्रामीणों ने नगर निगम से मांग करते हुए कहा कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें