फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अनशनकारियों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


- जासपुर प्लांट को लेकर ग्रामीणों का जारी है विरोध
- अनशनकारियों की दो टूक: हालात चाहे कुछ भी हो, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं विरोध जारी रहेगा

अमर उजला ब्यूरो
पंचकूला/रायपुररानी। जासपुर मीट प्लांट मामले में बूचड़खाने के विरोध में बैठे पांच अनशनकारियों में से दो की तबियत बिगड़ गई। 56 वर्षीय रमेश राणा की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वीरवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, इस मामले को लेकर शाम के वक्त डीसी के साथ अन्य आला अधिकारी भी ग्रामीणों के साथ बैठक के लिए अनशन स्थल पर पहुंचे।
पिछले कई दिनों से लगातार जासपुर में बूचड़खाने के निर्माण का विरोध किया जा रहा है। मंगलवार से विरोध स्वरूप धरने पर भी ग्रामीण बैठेे हुए हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक बूचड़खाना बंद नहीं होता, अनशन जारी रहेगा, चाहे जान ही क्यों न चली जाए। वहीं, एक और अनशनकारी रमेश की तबियत बिगड़ी थी, जिनकी हालत में सुधार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पांचों अनशनकारियों ने कहा कि हालात चाहे कुछ भी हो, जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी आनेवाली पीढ़ी की लड़ाई लड़ रहे हैं। बूचड़खाने की शुरुआत से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ेंगी, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गोरक्षा के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है भाजपा: गिल
सेक्टर-छह की सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में उपचाराधीन अनशनकारी रमेश की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ खाने की सलाह दी, लेकिन रमेश ने इंकार कर दिया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर कौर गिल ने भी उनका हालचाल पूछा। गिल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोरक्षा के नाम पर पार्टी झूठी राजनीति कर रही है। गिल ने कहा कि सब कुछ जानकर भी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, लेकिन इस मसले पर वह ग्रामीणों के साथ हैं और किसी भी कीमत पर बूचड़खाना नहीं बनने देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें