फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन


- पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त कार से निकाला युवक का शव
- बेहोशी की हालत में अधिक खून बहने से युवक की हुई मौके पर ही मौत

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कर्णपुर के समीप एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार से फंसे होने के कारण अधिक खून बहने से चालक की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि निखिल कुमार (28) निवासी परवाणु हिमाचल प्रदेश अपनी मारुति कार में परवाणु से बद्दी की ओर ड्यूटी के लिए जा रहा था। इस दौरान गांव करणपुर के समीप कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक निखिल कार में ही फंस गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर एकत्रित स्थानीय लोग व राहगीरों की सहायता से मौके पर पहुंची पुलिस ने निखिल को कार से निकालने की कोशिश की। लेकिन कार में निखिल बुरी तरह से फंसा हुआ था। इस दौरान बेहोशी की हालत में अधिक खून बह जाने से निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने क्रेन मंगा कर क्षतिग्रस्त कार से निखिल के शव को निकाला। पुलिस द्वारा शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें