फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थता करने गए व्यक्ति से छीन लिया मोबाइल-कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यस्थता करने गए व्यक्ति से छीन लिया मोबाइल और कैश
विज्ञापन

पंचकूला। दो गुटों की लड़ाई के बीच मध्यस्थता करवाने गए एक व्यक्ति को भी कुछ युवकों ने पीट दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने उस व्यक्ति से मोबाइल और कैश भी छीन लिए और फरार हो गए। इस घटना में घायल हुए व्यक्ति का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है। सेक्टर-नौ निवासी कृष्ण कुमार शनिवार शाम सेक्टर-पांच स्थित एक होटल में खाने की सप्लाई के लिए गए थे। इस दौरान कुछ युवकों के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। उन्हें छुड़वाने गए कृष्ण पर ही युवकों ने हमला कर दिया। ईंट मारकर उन्हें चोटिल कर उनकी जेब से 3500 रुपये और दो मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें