मलेरिया का लारवा मिला, चार को थमाया नोटिस
- महेशपुर, ओल्ड पंचकूला, नाडा साहिब, सूरजपुर में मिला मलेरिया का लारवा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिले में मलेरिया का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने चार लोगों को नोटिस थमाया है। इनमें महेशपुर, ओल्ड पंचकूला, नाडा साहिब व सूरजपुर शामिल हैं, विंग की ओर से अब तक करीब 100 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। वहीं, जिले में मलेरिया के अब तक कुल 26 मामले सामने आए हैं। जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्तूबर में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। इससे पहले हीं मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की ओर से सेक्टर और कालोनियों में लोगों के घरों में वाटर कूलर व कंटेनर की चेकिंग की जा रही है। जहां कहीं भी मलेरिया के लारवा मिल रहे हैं, वहां लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नोटिस भी दिया जा रहा है, ताकि लोग एक सप्ताह से ज्यादा कहीं पर भी पानी एकत्रित न होने दें।
साल डेंगू के आंकड़े मलेरिया के आंकड़े
2017 195 190
2016 189 179
2015 190 160