फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी-पीजीटी पात्र अध्यापक संगठन ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


- 14 जुलाई तक पात्र अध्यापकों की मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएम आवास का करेंगे घेराव

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। टीजीटी-पीजीटी पात्र अध्यापक संगठन ने रविवार को पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और कालका विधायक के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। पात्र अध्यापक प्रदीप ने बताया कि 26 जून से पात्र अध्यापक अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं, लेकिन अब तक सरकार का कोई भी नुमाइंदा अध्यापकों से मिलने नहीं आया। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और तब तक बैठे रहेंगे, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया गया है कि 14 जुलाई तक अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं, तो 15 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। अगर उसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव करेंगे।

मुख्य मांगें
- सीडब्लूपी-145-9-2017 व आरए-सीडब्लू 462-2017 (थंब केस) को हल करवाया जाए, जिसकी अगली सुनवाई 12 जुलाई 2018 को है।
- जिन विषयों पर किसी कारणवश स्टे है उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए।
- विभिन्न विषयों के एनसर की के कोर्ट केसों में उचित जवाब दायर कर उन्हें तुरंत प्रभाव से हल करवाया जाए।
- टीजीटी संस्कृत के जो पद रद्द किए हैं उन्हें जल्द से जल्द विज्ञप्ति किया जाए।
- जिन-जिन विषयों के साक्षात्कार हो चुके हैं, उनका अंतिम परिणाम घोषित किया जाए।
- 12 जुलाई से पहले-पहले बची हुए सभी विषयों को स्क्रूटनी करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें