फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नॉर्थ जोन टेबल टेनिस चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल के ई.अधिकारी ने टीटी के खिताब पर किया कब्जा
विज्ञापन

- ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुई नॉर्थ जोन टेबल टेनिस चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लड़कों के कैडेट आयु वर्ग के फाइनल मैच में वेस्ट बंगाल के ई. अधिकारी ने वेस्ट बंगाल के ही ओ. घोष को 4-0 के अंतर से हराकर नॉर्थ जोन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा कर लिया। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया व पंचकूला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेली जा रही हैं। खेले गए मुकाबले में ई. अधिकारी ने ओ. घोष को पहले सेट में 11-9, 12-10, 11-5 और 13-11 के अंतर से पराजित किया। लड़कियों के आयु वर्ग में वेस्ट बंगाल की सयानी पांडा अपने ही राज्य की नंदनी साहा को 11-4, 11-9, 11-6 तथा 11-5 से हराकर खिताब जीतने में सफल रहीं। वहीं, सब-जूनियर लड़कों के वर्ग के फाइनल मैच में तमिलनाडु के विश्वा दीन दयाल ने दिल्ली के आदर्श को 11-2, 12-10, 9-11, 8-11, 11-9 और 11-8 के अंतर से मात देकर खिताब जीता। जबकि लड़कियों के आयु वर्ग में ए. मंजूनाथ ने तमिलनाडु की काव्याश्री को 11-8, 8-11, 11-3, 11-13, 2-11, 11-8 और 12-10 के अंतर से हराकर खिताब जीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें