फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति और रंजीत सिंह हत्या मामले में सुनवाई आज

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति और रंजीत सिंह हत्या मामले में सुनवाई आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले के आरोपियों के बयान अब दो जून को दर्ज होंगे। इस मामले के अहम गवाह खट्टा सिंह की गवाही के बाद क्रॉस एग्जामिनेशन भी पूरा हो चुका है। अगली सुनवाई पर इस मामले के आरोपियों के बयान दर्ज होंगे। सीबीआई अदालत में शुक्रवार को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। डेरा प्रमुख के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की गवाही का क्रॉस एग्जामिनेशन हुआ। दो जून को होने वाली इस मामले की अगली सुनवाई पर भी रंजीत मर्डर मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन जारी रहेगा। इस मामले में आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें