फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कैनन के इस्तेमाल से 30 से अधिक कंप्यूटर टीचर-लैब असिस्टेंट घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर कैनन के इस्तेमाल से 30 से अधिक कंप्यूटर टीचर व लैब असिस्टेंट घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों ने एक बार फिर सेक्टर-पांच में सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। कर्मियों ने जब शिक्षा सदन का घेराव करने के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए मामूली बल का प्रयोग किया, जिसमें 30 से अधिक को चोटें आईं। 30 मई को प्रदेश भर के करीब 5000 कर्मियों की सेवाएं समाप्त हो रही है, जिन्हें दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार दोपहर तक इस संबंध में आदेश जारी न होने पर कर्मियों का रोष और भी बढ़ गया।
विज्ञापन


राजकुमार सैनी आये कंप्यूटर टीचर्स के पक्ष में
कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों के समर्थन में बुधवार को सांसद राजकुमार सैनी भी पहुंचे। उन्होंने कर्मियों पर हुूए लाठीचार्ज पर चिंता जताते हुए कहा कि इस संबंध में बात करेंगे। सैनी ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द लागू करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें