साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में 28 को होगी सुनवाई
पंचकूला। साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 मई को होगी। रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में छह घंटे तक क्रॉस एग्जामिनेशन की वजह से इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में सुनवाई के दौरान इस मामले में आरोपी डेरा प्रमुुख गुरमीत राम रहीम और डॉ. मोहिन्दर इंसां को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया।